हिमाचल में चेस्टर-हिल प्रोजेक्ट विवाद:माकपा ने मुख्य सचिव पर आरोप लगाए, पद से हटाने की मांग, CS बोले-आरोप झूठे, लीगल लड़ाई लड़ेंगे
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में चेस्टर हिल-2 और चेस्टर हिल-4 प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों का मामला तूल पकड़ रहा है। माकपा नेता राकेश सिंघा और संजय चौहान ने सोमवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस प्रकरण को ‘लैंड ग्रैबिंग’ करार दिया। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव (CS) संजय गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पद से हटाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर राज्य सचिवालय के घेराव की चेतावनी दी। वहीं मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने माकपा के इन आरोपों को फर्जी और झूठा बताया। राकेश सिंघा ने संजय गुप्ता को पद से हटाकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करके जांच और बिना 118 की परमिशन लिए खरीदी जमीन को सरकार में वेस्ट करने की मांग की। उन्होंने संजय गुप्ता द्वारा न्यू चंडीगढ़, पंचकूला और परवाणू में खरीदी प्रॉपर्टी का भी जिक्र किया। सिंघा ने कहा कि चेस्टर हिल गोलमाल के दौरान संजय गुप्ता ने 2025 में न्यू चंडीगढ़ में 3.15 एकड़ जमीन मात्र 1 करोड़ 38 लाख रुपए में खरीदी। एसडीएम को जांच रिपोर्ट दबाना गलत: सिंघा माकपा नेता सिंघा ने कहा कि चेस्टर हिल विवाद में ईमानदार एसडीएम सोलन ने एक शिकायत के आधार पर जब जांच की तो उसमें मालूम पड़ा कि जमीन खरीद में बड़े पैमाने पर अनियिमत्ताएं बरती गई। एसडीएम जांच में सामने बैनामी संपति की बात सामने आई। इसके बाद एसडीएम ने जब कार्रवाई की सिफारिश की, तो अधिकारी ने जांच को दबा दिया। मुख्य सचिव को जल्द पद से हटाया जाए: चौहान माकपा के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि सीएम सुक्खू ने विधानसभा में कहा था कि डाउटफुल इंटीग्रिटी के अफसरों को अहम पदों से हटा दिया जाएगा। संजय चौहान ने सीएम से चेस्टर हिल प्रकरण में शामिल बड़े अधिकारी को पद से तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से लैंड माफिया और रियल एस्टेट माफिया उच्च स्तर पर बैठे अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ ‘लैंड ग्रेब’ कर रही है। एडवोकेट विनय भी पुलिस में शिकायत दे चुके इसी मामले में हाईकोर्ट के एडवोकेट विनय शर्मा ने भी प्रदेश सरकार के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ छोटा शिमला थाने में शिकायत दे रखी है। अब माकपा ने भी खुलकर अधिकारी के खिलाफ सामने आकर कार्रवाई मांगी है।
Source link

