हिमाचल में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाई:तेजधार हथियार से मर्डर, भरमौर की घटना; पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए

हिमाचल में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाई:तेजधार हथियार से मर्डर, भरमौर की घटना; पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए




हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र भरमौर में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने पहले तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या की। फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोथल गांव के सरवन कुमार ने देर रात लगभग दो बजे अपनी पत्नी के साथ पहले मारपीट की और किसी तेजधार हथियार से उस पर वार किए। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर बुला दी है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सके। देर रात भाई के घर से लौटने के बाद मर्डर स्थानीय लोगों के मुताबिक- सरवन कुमार और उसकी पत्नी बीती शाम को पहले अपने भाई के घर गए। आधी रात में दोनों उठकर अपने घर लौटे। इस दौरान आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका सरवन बताया जा रहा है कि सरवन कुमार पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन तब परिजनों ने उसे बचा लिया था। आरोपी की दो बेटियां और 17 साल का एक बेटा बताया जा रहा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा घटना के वक्त घर पर नहीं था। पत्नी के साथ मारपीट करता था पति ग्रामीणों के मुताबिक- सरवन कुमार अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतक महिला घोड़े-खच्चर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती थी और मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च संभाल रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे दोनों शव पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!