हिमाचल में मौसम बदलेगा:आज 4 जिलों में हीट वेव चेतावनी; 11 से 13 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल में मौसम बदलेगा:आज 4 जिलों में हीट वेव चेतावनी; 11 से 13 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार




हिमाचल प्रदेश में आज मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में हीट वेब के चलने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार आज (रविवार) को प्रदेश कब कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, और सोलन जिला में हीट वेब के चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इसके बाद प्रदेश में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। दो दिन मौसम साफ रहेगा, और फिर 11 मार्च से प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा। इसका प्रदेश में बड़ा असर देखने को मिलेगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना है। IMD का पूर्वानुमान है कि 11 से 13 मार्च के बीच प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। 11 मार्च को बारिश की संभावना इस अवधि में मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ क्षेत्रों में 11 मार्च के आसपास गरज और तेज हवाओं के लिए चेतावनी जारी की है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, मौसम बदलने के बाद मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!