हिमाचल CM सुक्खू पर बरसे नेता प्रतिपक्ष जयराम:बोले- कैबिनेट नहीं ‘मित्र मंडल’ से चल रही सरकार, फैसलों की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

हिमाचल CM सुक्खू पर बरसे नेता प्रतिपक्ष जयराम:बोले- कैबिनेट नहीं ‘मित्र मंडल’ से चल रही सरकार, फैसलों की पारदर्शिता पर उठाए सवाल




हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में सरकार कैबिनेट के बजाय ‘मित्र मंडल’ के जरिए चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले सीमित लोगों के बीच लिए जा रहे हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद सरकार के भीतर अस्थिरता और डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर जिस तरह की खींचतान सामने आई, उससे पार्टी के अंदर भ्रम और असंतोष की स्थिति उजागर हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा ने सिद्धांत के आधार पर राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा, जिससे कांग्रेस के लिए रास्ता आसान हो गया। इसके बावजूद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता टिकट के लिए दिल्ली तक गए और कई नेताओं को मुख्यमंत्री स्तर पर आश्वासन दिए जाने की बातें सामने आईं। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में नाम बदलने से कांग्रेस के अंदर असंतोष की स्थिति पैदा हुई, जिसका उदाहरण वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की सार्वजनिक प्रतिक्रिया से भी देखने को मिला। उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू ने अपने राजनीतिक गुरु आनंद शर्मा को निपटा दिया है। राज्यसभा उम्मीदवार को मिले करोड़ों के सरकारी ठेके- जयराम जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जिस व्यक्ति को साधारण कार्यकर्ता बताकर राज्यसभा टिकट दिया, उनके शपथपत्र में करीब 230 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का उल्लेख है और सरकार के कार्यकाल में उन्हें कई करोड़ रुपए के ठेके भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की राजनीतिक प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े होते हैं। 25 पेड़ काटने की थी अनुमति, 300 से अधिक काट दिए: ‌BJP जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जहां 25 पेड़ काटने की अनुमति थी, वहां 300 से अधिक पेड़ काटे जाने के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है और निष्पक्ष जांच नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि बेशक सरकार जांच नहीं करेगी, लेकिन डेढ़ साल बाद जब सत्ता परिवर्तन होगा तो इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने मंडी जिले में वन कटान से जुड़े एक अन्य मामले और एक परियोजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं का भी उल्लेख करते हुए सरकार से पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश के संसाधनों और हितों की रक्षा के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। CM के कार्यक्रम में होते हैं बदलाव, जनता को नहीं होती जानकारी: जयराम नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुक्खू के आधिकारिक दौरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई बार जारी कार्यक्रम के बाद भी दौरे में बदलाव हो जाता है और इसकी स्पष्ट जानकारी प्रशासन या जनता को नहीं होती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए थे। उनके अनुसार उस दौरान हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत हुईं और सड़कों, स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाएं शुरू की गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!