हिसार के मंदिर में बाउंसरों ने श्रद्धालुओं को पीटा, VIDEO:महिलाओं को धक्का मारा, पुलिस ने भी लाठियां मारीं; प्रबंधन बोला- दबंग घुस आए

हिसार के मंदिर में बाउंसरों ने श्रद्धालुओं को पीटा, VIDEO:महिलाओं को धक्का मारा, पुलिस ने भी लाठियां मारीं; प्रबंधन बोला- दबंग घुस आए




हिसार के बरवाला में शक्तिपीठ बनभौरी माता मंदिर में बाउंसरों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर दी। महिला और बुजुर्गों के साथ भी धक्का-मुक्की की। लोगों ने हंगामा किया तो पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकारनी शुरू कर दी। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें बाउंसर श्रद्धालुओं को खींचकर बाहर करते दिख रहे हैं। एक युवक महिला श्रद्धालु को धक्का देकर बाहर कर देता है। इस धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालुओं को हल्की चोटें भी लगी। उधर, मंदिर प्रशासन का कहना है कि वीडियो वीडियो मंदिर गेट के पास का है। उस समय कुछ युवक अंदर घुस आए थे, जिसके बाद हंगामा हुआ। देखिए मंदिर में हंगामे के PHOTOS… अब पढ़िए…मंदिर कमेटी ने क्या बताया प्रशासन बोला- सुरक्षा का जिम्मा कमेटी का मामले में बीडीपीओ बरवाला रोशन लाल का कहना है कि मंदिर की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा कमेटी को दिया हुआ है। पहले सुरक्षा हरियाणा सरकार संभालती थी, लेकिन अब मंदिर कमेटी ही ये जिम्मेदीर संभालती है। वीडियो को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं बरवाला डीएसपी सुमित कुमार का कहना है कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। अब 2 पॉइंट में मंदिर के बारे में पढ़िए… ————– ये खबर भी पढ़िए… पंचकूला के मंदिर में भाई को बैट से पीटा, VIDEO: प्रॉपर्टी विवाद, 2012 से चल रहा कोर्ट में केस, ब्रेन हेमरेज का मरीज हरियाणा के पंचकूला स्थित शिव मंदिर में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर बैट से हमला कर दिया। हमले के बाद दूसरे भाई बैट पकड़ लिया, इसी दौरान दूसरे लोगों ने भी बीच-बचाव कर दिया, लेकिन अब हमले का VIDEO वायरल हुआ, तो पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!