हिसार में गैंगस्टर पवन मूसा का एनकाउंटर:पीरावाली के पास CIA-1 के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

हिसार में गैंगस्टर पवन मूसा का एनकाउंटर:पीरावाली के पास CIA-1 के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल




हिसार जिले में कुख्यात गैंगस्टर पवन मूसा के साथ शुक्रवार रात को पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। गैंगस्टर को घायल अवस्था में हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गैंगस्टर मूसा पर 35 से ज्यादा मुकद्दमें दर्ज हैं। मूसा पर हत्या, लूट, डकैती के पूरे हरियाणा में अलग-अलग थानों में केस चल रहे हैं। मूसा कई दिनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। आज सीआईए वन को सूचना मिली कि पवन मूसा गांव पीरावाली में किसी को वारदात को अंजाम देने आ सकता है। इसके बाद सीआईए ने घेराबंदी शुरू कर दी। सीआईए के पीएसआई पर चलाई गोली जैसे ही पवन मूसा गांव पीरावाली की तरफ आया, तो सीआईए उसे पकड़ने के लिए दौड़ी, तो उसने सामने से फायरिंग शुरू कर दी। उसने सीआईए के पीएसआई नवीन पर गोली चलाई। इसके जवाब में सीआईए ने भी गोली चलाई, जो मूसा के पैर में लगी। सीआईए वन नेतृत्व पीएसआई कर्ण कर रहे थे। सीआईए ने गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पवन मूसा हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव मोठ का रहने वाला है। डीएसपी बोले- पीरावली फ्लाइओवर के पास घेरा वहीं डीएसपी कर्मजीत ने बताया कि सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि बदमाश पवन उर्फ मूसा हिसार के पीरावली फ्लाइओवर के पास आ रहा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!