100 के स्पीड में भाग रहे चोर की मौत:पूर्णिया में ट्रक की चपेट में आने से गई जान; पश्चिम बंगाल से बाइक चोरी की थी

100 के स्पीड में भाग रहे चोर की मौत:पूर्णिया में ट्रक की चपेट में आने से गई जान; पश्चिम बंगाल से बाइक चोरी की थी




पूर्णिया में बाइक चोरी कर भाग रहा चोर सड़क हादसे का शिकार हो गया। बाइक 100 के रफ्तार में थी। बाइक तेज भगाने में चोर ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे हादसा हुआ। मौके पर ही चोर की मौत हो गई, जबकि चोर गिरोह के दो अन्य सदस्य हादसे के बाद भाग निकले। घटना बायसी थाना क्षेत्र के NH-31 पर कौआनगर पानी सदरा के पास हुई। मृतक की पहचान सीवान के बसनपुर थाना क्षेत्र के कनौली निवासी बज्र किशोर प्रसाद के बेटे हिमांशु कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बायसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया गया है। बाइक चला रहे चोर की गई जान बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन कर सड़क दुर्घटना से जुड़ी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बताया बाइक सवार तीन युवक काफी तेज रफ्तार में बायसी थाना क्षेत्र के NH 31 से होकर गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे ने बाइक ड्राइव कर रहे युवक की मौके पर ही जान चली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर दो अन्य लोग सवार थे। जो हादसे के बाद भाग निकले। जब गाड़ी के नंबर प्लेट से डिटेल निकालकर संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तो जानकारी मिली की कुछ देर पहले इस बाइक की चोरी हो गई है। चोर पश्चिम बंगाल से बाइक लेकर भाग निकले थे। इसी के बाद मालूम हुआ कि बाइक चोरी की है। हादसे में जिसकी जान गई, वो बाइक चोर है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फरार साथियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!