पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी हिरासत में:एनटीपीसी परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, बैठे थे धरना पर
हजारीबाग जिले के बड़कागांव में गुरुवार को झारखंड के पूर्व मंत्री और बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव तथा उनकी पत्नी निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया गया कि उन्हें बाद में केरेडारी थाना ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, योगेंद्र साव…

