हाइवा की टक्कर से मजदूर की मौत, चचेरा भाई घायल:सहरसा में बाइक से बारात जा रहे थे दोनों, मौके से ड्राइवर फरार
सहरसा में हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना वनगांव थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मुरली बसंतपुर पंचायत के वासुदेव वार्ड नंबर 11 निवासी 25 वर्षीय मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है।…

