ट्रेनिंग लेने के बाद बहु फसली खेती की:धान के साथ रागी-मक्का और सब्जियां भी उगाईं, कमाई दोगुनी हो गई
बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड के ग्राम कंगोली के किसान गुप्तेश्वर ने महज 0.80 हेक्टेयर जमीन पर अपनी मेहनत, सीखने की इच्छा और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर खेती में घाटे के सौदे को मुनाफे में तब्दील कर दिया है। कुछ साल पहले तक गुप्तेश्वर पारंपरिक तरीके से धान की ही खेती करते थे।…

