युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका:शरीर पर मिले चोट के निशान, प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम देने का शक
गुमला जिले के बृंदा पंचायत के कोयनारा टोंगरीटोली में 22 वर्षीय युवक गौरव सिंह का शव एक केला बगीचे में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।…

