शाजापुर में उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंचे टीचर:ई-अटेंडेंस के लिए बारिश में जोखिम भरा सफर करने को मजबूर
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया विकासखंड में भारी बारिश के कारण शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नौलाया के पास स्थित नाले में पानी भरने से मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। शासन की ई-अटेंडेंस व्यवस्था के चलते शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज…

