मंदसौर में तेज आवाज वाले साइलेंसर पर चलाया बुलडोजर:ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 55 हजार का जुर्माना भी वसूला, चालकों को सख्त चेतावनी
मंदसौर शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में 48 साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया। यह साइलेंसर बुलेट सहित अन्य दोपहिया वाहनों से जब्त किए गए थे, जो पटाखों जैसी तेज आवाज करते थे। एसपी विनोद…

