इंदौर में आज गणतंत्र दिवस समारोह:सुबह 9 बजे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे ध्वजारोहण
इंदौर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आज सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।…

