25 lakh rupees looted from jewelers in Ramgarh | रामगढ़ में ज्वेलरी दुकान में 25 लाख की डकैती: नकाबपोश लुटेरों ने की वारदात, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार भी काटा – Ramgarh (Jharkhand) News

25 lakh rupees looted from jewelers in Ramgarh | रामगढ़ में ज्वेलरी दुकान में 25 लाख की डकैती: नकाबपोश लुटेरों ने की वारदात, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार भी काटा – Ramgarh (Jharkhand) News



रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में स्थित विजय ज्वेलर्स में शनिवार की शाम करीब 25 लाख के ज्वैलरी और कैश की डकैती हुई। नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल की नोक पर जेवरात और नगदी लूट ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन श

.

विजय ज्वेलर्स के मालिक विजय वर्मा ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान पांच बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुस गए। दुकान में प्रवेश करते ही एक लुटेरे ने विजय वर्मा के सिर पर पिस्टल सटा दी और उन्हें चुप रहने की धमकी देते हुए मारपीट की।

दुकान मालिक और स्टाफ का मोबाइल फोन भी लूटा

अन्य चार लुटेरों ने दुकान में रखे सोने-चांदी के लगभग 25-30 लाख रुपए के गहने और कैश लूट लिए। लुटेरे दुकान मालिक विजय वर्मा और स्टाफ विशाल सोनी का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया। घटना के बाद लुटेरे पटेलनगर के रास्ते गिद्दी की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सीमावर्ती स्थानों पर नाकेबंदी कर दी है। पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में जुटी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!