40 गांवों में दो दिन तक नहीं मिलेगा पानी:कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की पाइपलाइन मरम्मत के चलते बंद की गई पानी सप्लाई, 6 और 7 अप्रैल को बंद रहेगा पानी

40 गांवों में दो दिन तक नहीं मिलेगा पानी:कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की पाइपलाइन मरम्मत के चलते बंद की गई पानी सप्लाई, 6 और 7 अप्रैल को बंद रहेगा पानी




खेतड़ी उपखंड के क्षेत्र के करीब 40 गांवों और कस्बों में 6 और 7 अप्रैल को पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के तहत चारावास पंप हाउस से खरकड़ा टैंक तक जाने वाली मुख्य लाइन और खरकड़ा से खेतड़ी शहर तक आने वाली राइजिंग पाइपलाइन में कई स्थानों पर लीकेज की समस्या आ रही थी। लंबे समय से हो रही पानी की बर्बादी को रोकने और भविष्य में सुचारू सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने दो दिवसीय मरम्मत कार्य (शटडाउन) का निर्णय लिया है। सहायक अभियंता बीएस गुर्जर ने कहा कि लाइन मरम्मत का कार्य अत्यंत आवश्यक है ताकि भविष्य में सुचारू आपूर्ति की जा सके। हम नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे उपलब्ध पानी का भंडारण कर लें और इन दो दिनों में जल का अत्यंत संयमित और विवेकपूर्ण उपयोग करें। 7 अप्रैल की देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद 8 अप्रैल की सुबह से जलापूर्ति धीरे-धीरे सुचारू कर दी जाएगी।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित शहरी क्षेत्र में खेतड़ी शहर और गोठड़ा कस्बा। ग्रामीण क्षेत्र में राजोता, बांसियाल, नानूवाली बावड़ी, शिमला, गोरीर, दूधवा, मानोता, रंवा, मेहाड़ा, बरई, नांगलिया गुजरान। इसी तरह से मेहाड़ा और बरई बेल्ट के लगभग 40 छोटे-बड़े गांव। ये होंगे कार्य लीकेज सुधार: मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में आए बड़े लीकेज को ठीक करना ताकि पानी के दबाव को बनाए रखा जा सके। मेंटेनेंस कार्य: चारावास पंप हाउस की मोटरों और वाल्वों की सर्विसिंग। लाइन इंटरकनेक्शन: खरकड़ा टैंक के पास पाइपलाइन के जोड़ों को सुदृढ़ करना।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!