81,609 Voters, 108 Ballot Boxes

81,609 Voters, 108 Ballot Boxes



पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन के लिए अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्

.

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, चाईबासा नगर परिषद (वर्ग-ख) के सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर व व्यय प्रेक्षक विनय शंकर, चक्रधरपुर नगर परिषद (वर्ग-ख) के सामान्य प्रेक्षक उत्तम प्रसाद व व्यय प्रेक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी तथा अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के सभी निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चाईबासा और चक्रधरपुर में कुल 44 वार्ड

अधिकारियों को चुनावी तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्रों चाईबासा और चक्रधरपुर में कुल 44 वार्ड हैं, जहां 87 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। कुल मतदाताओं की संख्या 81,609 निर्धारित की गई है।

100 वाहनों की व्यवस्था

आगामी सोमवार, 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान के लिए 545 मतदान कर्मियों (रिजर्व सहित) का द्वितीय रेंडमाइजेशन कर मतदान दलों का गठन कर लिया गया है। मतदान बैलट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में 136 मतपेटी, चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में 108 मतपेटी तथा कुल 100 वाहनों की व्यवस्था की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान दलों को टाटा कॉलेज, चाईबासा से रवाना किया जाएगा। महिला कॉलेज, चाईबासा में बज्रगृह और मतगणना कक्ष स्थापित किया गया है। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है। चक्रधरपुर नगर क्षेत्र में 4 एसएसटी टीमें तथा चाईबासा नगर क्षेत्र में 7 एसएसटी टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा, दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में 2-2 एफएसटी दल भी सक्रिय रूप से कार्यरत रहेंगे।

चुनाव से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक हेल्पलाइन एवं शिकायत कोषांग सह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो निर्वाचन समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर 9835220231 जारी किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!