Bhiwani DC Sahil Gupta gave orders officials in review meeting speed development projects | भिवानी डीसी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आदेश: साहिल गुप्ता बोले- विकास परक परियोजनाओं को तेजी प्रदान करें – Bhiwani News
भिवानी के लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए डीसी साहिल गुप्ता
भिवानी डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में अनेक विकासपरक परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी इन परियोजनाओं को और अधिक तेज प्रदान करें। प्रदेश सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी अधि
.
डीसी साहिल गुप्ता ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला में चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश दे रहे थे। बैठक में डीसी ने सीएम विंडो की शिकायतों के निवारण की समीक्षा, राजस्व मामलों का शीघ्र निपटान, विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना और अतिक्रमण के मामलों की विस्तार से समीक्षा की।
भिवानी के लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए डीसी साहिल गुप्ता
शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान डीसी ने सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी।
उन्होंने पंचायती राज, पंचायत विभाग, खेल विभाग, बिजली निगम, पीएम आवास योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिला परिषद सीईओ अजय चोपड़ा, सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी गुलजार मलिक, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, बिजली निगम अधीक्षक अभियंता विनोद पूनिया सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

