Captain Shubman Gill admitted to hospital in Kolkata | कप्तान शुभमन गिल कोलकाता के अस्पताल में भर्ती: गर्दन में दर्द के बाद स्ट्रेचर पर ले जाया गया; साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेलने पर संशय

Captain Shubman Gill admitted to hospital in Kolkata | कप्तान शुभमन गिल कोलकाता के अस्पताल में भर्ती: गर्दन में दर्द के बाद स्ट्रेचर पर ले जाया गया; साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेलने पर संशय


कोलकाताकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को शुभमन बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन 3 गेंद खेलने के बाद दर्द के कारण गर्दन पकड़कर मैदान से बाहर चले गए।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार शाम को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया। उन्हें रातभर निगरानी में रखा जाएगा।

अब शुभमन के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने पर संशय है। टीम के सूत्रों के मुताबिक, कप्तान शुभमन के आगे खेलने को लेकर अंतिम फैसला रविवार सुबह मेडिकल अपडेट मिलने के बाद ही किया जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। शनिवार को पहले मैच के दूसरे दिन शुभमन रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद वे बैटिंग या फिल्डिंग करने नहीं उतरे थे।

उनकी जगह उपकप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी संभाली। मैच से पहले, शुभमन को मेडिकल स्टाफ के साथ गर्दन की एक्सरसाइज करते देखा गया था। गिल को पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में अकड़न की समस्या हुई थी।

गिल ने चौके से खाता खोला, फिर गर्दन पकड़ ली

शुभमन ने गेंद को स्वीप किया और फिर दर्द से कराहते हुए तुरंत अपनी गर्दन पकड़ ली।

कप्तान गिल शनिवार को वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आते ही साइमन हार्मर के बॉल पर चौके के साथ खाता खोला, लेकिन तीसरे गेंद पर चौके के लिए स्वीप खेलने के प्रयास में उनके गर्दन में दर्द होने लगा।

इसके बाद फिजियो आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद उन्हें स्टेडियम से एक निजी अस्पताल में स्कैन के लिए ले जाया गया। इस दौरान उन्हें गर्दन में ब्रेस पहने हुए देखा गया। ईडन से निकलते समय उनके साथ टीम के डॉक्टर और संपर्क अधिकारी भी थे।

शुभमन को लेकर BCCI ने दिया था अपडेट

शुभमन गिल के दर्द को लेकर BCCI ने शनिवार को अपडेट दिया था। बोर्ड ने बताया था कि गिल की गर्दन में ऐंठन है और मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। रविवार को उनके खेलने पर फैसला उनकी प्रगति के आधार पर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!