Kushwaha and Kewat youths clash on the road in Datia | दतिया में कुशवाहा और केवट युवकों में सड़क पर झड़प: वर्चस्व विवाद में लाठी-डंडे चले, दो युवक घायल – datia News
दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दोहर में वर्चस्व को लेकर कुशवाहा और केवट समाज के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो करीब 1 मिनट 35 सेकेंड का है। जो रविवार दोपहर सामने आया है। जिसमें दोनों समाज के युवक बीच सड़क
.
थाना प्रभारी अवतार सिंह यादव ने बताया कि 14 नवंबर को दोनों समाजों के युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसमें नितेश कुशवाह (19) निवासी गांव दोहर और मोनू केवट (18) निवासी मातनपुरा, इंदरगढ़ घायल हुए थे। दोनों पक्ष बाद में इंदरगढ़ थाना पहुंचे और आवेदन दिया, लेकिन आपसी राजीनामा होने के कारण किसी भी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं कराया।
पुलिस ने बताया कि विवाद की वजह मोनू केवट और नितेश कुशवाह के बीच पुरानी रंजिश थी, जो बाद में समाजों के युवकों तक पहुंच गई। हालांकि अब दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

