Haryana Tohana illegal arms case Second accused arrest | Fatehabad News | टोहाना में अवैध हथियार मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार: पहले साथी को पकड़ा था, पिस्तौल समेत 4 कारतूस मिले – Tohana News

Haryana Tohana illegal arms case Second accused arrest | Fatehabad News | टोहाना में अवैध हथियार मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार: पहले साथी को पकड़ा था, पिस्तौल समेत 4 कारतूस मिले – Tohana News



पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।

फतेहाबाद जिले के टोहाना में पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत सीआईए पुलिस ने अवैध हथियार मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ठरवी निवासी संदीप के रूप में हुई है।

.

अपराध शाखा प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि यह मामला 30 सितंबर 2025 का है। गश्त के दौरान एक युवक पर शक होने पर उसकी तलाशी ली गई थी। तलाशी में उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा

मौके पर टोहाना के गांव पिरथला, जिला फतेहाबाद निवासी शिवदीप उर्फ शिव को अवैध हथियार सहित पकड़ा गया था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए अब दूसरे आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिवदीप के पास से बरामद हथियार संदीप का था और दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। संदीप से पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!