Blinkit delivery boy dies in a road accident in Gaya | गयाजी में सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत: ब्लिंकिट में काम करता था; अज्ञात वाहन ने रौंदा, कर्मियों ने कंपनी से मांगा मुआवजा – Gaya News

Blinkit delivery boy dies in a road accident in Gaya | गयाजी में सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत: ब्लिंकिट में काम करता था; अज्ञात वाहन ने रौंदा, कर्मियों ने कंपनी से मांगा मुआवजा – Gaya News



गयाजी में रविवार देर रात सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। ब्लिंकिट में का काम करता था। कस्टमर को डिलीवरी देकर लौट रहा था, इस दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना सिक्स लेन पुल की है।

.

बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया

सहयोगियों ने बताया रोहित कुमर ऑर्डर डिलीवर करके मानपुर सिक्स लेन पुल के रास्ते स्टोर आ रहा था। रास्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। बुरी तरह से जख्मी हो गया। राहगीरों ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए है, शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया।

कंपनी से मुआवजे की मांग

इस घटना से कर्मियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो गयाजी में कंपनी चलने नहीं देंगे। रोहित अपने घर में इकलौता काम करने वाला लड़का था। पिता दिव्यांग है। पूरा परिवार शहर के मिर्चिया गली में किराए के मकान में रहता है।

हर संभव मदद का आश्वासन

वहीं, ब्लिंकिट के मैनेजर अविनाश मिश्रा का कहना है कि कंपनी की ओर से मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंश्योरेंस के तहत जो भी विधिवत संभव होगा, वह दिया जाएगा। 24 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। परिवार को तत्काल में कर्मचारियों के बीच कैश कलेक्ट करके दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!