Two arrested with drugs in Shimla | शिमला में नशे के साथ दो गिरफ्तार: पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई, लोगों से अपील- तस्करों के बारे में दें सूचना – Rampur (Shimla) News

Two arrested with drugs in Shimla | शिमला में नशे के साथ दो गिरफ्तार: पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई, लोगों से अपील- तस्करों के बारे में दें सूचना – Rampur (Shimla) News


हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर पुलिस ने कुरीधार क्षेत्र में गश्त के दौरान दो युवकों को 14.30 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से की गई। पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर आशीष कौशल अपनी टीम के साथ बुधवार देर शाम कुरीधार में नियमित गश्त पर थे। संदेह के आधार पर उन्होंने दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 14.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गुलशन कुमार और पीयूष के रूप में हुई है। दोनों युवक रामपुर तहसील के दत्तनगर डाकघर क्षेत्र के निरसू गांव के निवासी हैं।

डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और पुलिस हर स्तर पर सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!