Congress active regarding SIR…training of BJP workers | SIR को लेकर कांग्रेस एक्टिव…BJP कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग: बिलासपुर में भाजपा ने लगाया शिविर, कांग्रेस के प्रभारी और बीएलओ घर-घर जाकर भरा रहे फार्म – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Congress active regarding SIR…training of BJP workers | SIR को लेकर कांग्रेस एक्टिव…BJP कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग: बिलासपुर में भाजपा ने लगाया शिविर, कांग्रेस के प्रभारी और बीएलओ घर-घर जाकर भरा रहे फार्म – Bilaspur (Chhattisgarh) News


भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण।

बिलासपुर में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) लागू होने के बाद कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा भी एक्टिव हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और प्रभारी जहां डोर टू डोर जाकर फार्म भरने में मदद करने का दावा कर रहे हैं। वहीं, भाजपा ने इसके लिए कार्यकर्त

.

चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य चुनाव आयोग द्वारा जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू होने के बाद ज़िला कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक स्तर पर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही बूथ लेवल पर बीएलओ एजेंट भी बनाए गए हैं, जिन्हे शासन से नियुक्त बीएलओ के साथ डोर टू डोर जाने कहा गया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिल्हा, तखतपुर, सकरी, तिफरा, बेलतरा, सीपत, मस्तूरी, बेलतरा ग्रामीण, रतनपुर, कोटा और बेलगहना ब्लॉकों में प्रभारी बनाए गए हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में शामिल हुए जिले के भाजपा कार्यकर्ता।

कांग्रेस के बीएलए कर रहे लोगों की फॉर्म भरने में मदद कांग्रेस पार्टी के बूथ लेवल एजेंट अब पोलिंग बूथ में जाकर लोगों की फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं। इसकी शुरुआत बुधवार से हुई एक दिन पहले ही कांग्रेस नेताओं को उनके निवास वाले बूथों का प्रभारी बनाया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 के अंतर्गत वार्ड नं 19,26,29 और 31 मे ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने सभी बूथ में पहुंचकर गणना पत्रक की जानकारी ली। बीएलओ के साथ कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त बीएलए मतदाताओं को सहयोग करते दिखाई दिए। ब्लॉक अध्यक्ष मेमन के साथ ही नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने जूनी लाइन, खपरगंज, तालापारा ,तारबाहर ,कस्तूरबा नगर पहुंचकर एसआईआर के संबंध में मतदाताओं को जागरूक किया। साथ ही फॉर्म भरने में सहयोग किया। शेख़ निजामुद्दीन, अर्जुन सिंह, अब्दुल तसलिम,अजिम खान, शुभ लक्ष्मी ,अयाज खान,विनय वैध ने भी बीएलए के तौर पर लोगों की मदद की।

भाजपा ने जिले के कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी ने जिले के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर लिया गया निर्णय 22 साल बाद लागू हो रहा है, जो पूरी तरह आवश्यक और समयानुकूल है। उन्होंने कहा कि मतदाता जहां रहते हैं, उनका नाम वही दर्ज होना चाहिए, और जहां नाम नहीं है, उस पर स्वाभाविक रूप से विचार-विमर्श होना चाहिए। यह प्रक्रिया पारदर्शी चुनाव प्रणाली को मजबूती देने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रतिबद्धता है कि एसआईआर की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा किया जाए और इसके लिए कार्यकर्ताओं को सटीक जानकारी और प्रशिक्षण दी जाए। प्रदेश के सभी संभागों में ऐसे प्रशिक्षण सत्र लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विषयों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के फॉर्म,जैसे फॉर्म 6, 7 और 8 को भरने, पुराने नाम हटाने, नए नाम जोड़ने और त्रुटियों को ठीक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि बूथ स्तर पर मतदाताओं से कैसे संवाद स्थापित किया जाए और उन्हें किस तरह जागरूक किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!