Jaipur Motorcycle Club celebrates its 50th anniversary | जयपुर मोटरसाइकिल क्लब ने मनाई अपनी 50वीं वर्षगांठ: देशभर से आए राइडर्स ने हिस्सा लिया, राईडर्स ने तीन रेसिंग फॉर्मेट ‘डर्ट ट्रैक’, ‘टीम एंड्यूरो’ और ‘मोटोक्रॉस’ में किया प्रदर्शन – Jaipur News

Jaipur Motorcycle Club celebrates its 50th anniversary | जयपुर मोटरसाइकिल क्लब ने मनाई अपनी 50वीं वर्षगांठ: देशभर से आए राइडर्स ने हिस्सा लिया, राईडर्स ने तीन रेसिंग फॉर्मेट ‘डर्ट ट्रैक’, ‘टीम एंड्यूरो’ और ‘मोटोक्रॉस’ में किया प्रदर्शन – Jaipur News


जयपुर मोटरसाइकिल क्लब ने नायला के जॉन सिंह डर्ट पार्क में अपनी 50वीं वर्षगांठ को भव्य ‘फेस्टिवल ऑफ स्पीड’ के साथ मनाया।

जयपुर मोटरसाइकिल क्लब ने नायला के जॉन सिंह डर्ट पार्क में अपनी 50वीं वर्षगांठ को भव्य ‘फेस्टिवल ऑफ स्पीड’ के साथ मनाया। तीन दिवसीय इस आयोजन में देशभर से आए राइडर्स ने हिस्सा लिया, जो भारत के सबसे पुराने मोटरसाइकिल क्लब के लिए महत्वपूर्ण आयोजन रहा। फे

.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 6 घंटे की टीम एंड्यूरो रेस रही। यह पहली बार था जब भारत में इस रेसिंग फॉर्मेट का आयोजन किया गया। ब्लू गोवा टीम और ऑरेंज जयपुर बॉयज़ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें गोवा रेसर्स ने 200 किमी से अधिक रेसिंग के बाद सिर्फ एक लैप से जीत दर्ज की। इसी तरह, तीसरे और चौथे स्थान की रेस भी बेहद रोमांचक रही, जहां रेड टीम ने ग्रीन साहस क्लब टीम को फिर से सिर्फ एक लैप से मात दी।

ब्लू गोवा टीम और ऑरेंज जयपुर बॉयज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

पहले दिन, डर्ट रेसिंग कॉम्पिटिशन में इंडियन एक्सपर्ट, फॉरेन एक्सपर्ट और नोविस कैटेगरी में शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। शोएब कुरैशी, धृतिमान सिंह और शिवम खेडेकर ने पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद दिलीप लालवानी, भूमिक लालवानी और ऋषभ मीणा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि विजय सिंह, आदित्य सामंत और राजीव अपनी-अपनी कैटेगरी में तीसरे स्थान पर रहे।

पहले दिन, डर्ट रेसिंग कॉम्पिटिशन में इंडियन एक्सपर्ट, फॉरेन एक्सपर्ट और नोविस कैटेगरी में शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली।

दूसरे दिन टीम एंड्यूरो चैलेंज टीम ब्लू गोवा ने जीता, जबकि टीम ऑरेंज जयपुर ने दूसरा और टीम रेड जयपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। फेस्टिवल का आखिरी दिन मोटोक्रॉस ग्रैंड फिनाले के साथ समापन हुआ, जहां नितिन, भूमिक लालवानी और योशुआ ने अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान दिलीप लालवानी, आदित्य सामंत और राजीव ने हासिल किया, जबकि मोहम्मद सईद, सुजान और कविश तीसरे स्थान पर रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!