CEO reviews PM Housing Scheme | सीईओ ने पीएम आवास योजना की समीक्षा की: 25 हजार से अधिक आवासों का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश – baloda bazar News

CEO reviews PM Housing Scheme | सीईओ ने पीएम आवास योजना की समीक्षा की: 25 हजार से अधिक आवासों का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश – baloda bazar News


बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में सहायक अभियंता आरईएस, उपअभियंता आरईएस, विकासखंड समन्वयक आवास और तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

.

सीईओ ने वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 25,580 हितग्राहियों के आवासों पर विशेष ध्यान दिया। इन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर पहली किस्त जारी की गई थी। सीईओ ने इन सभी आवासों का निर्माण एक सप्ताह के भीतर शुरू करने का निर्देश दिया।

‘आवास चौपाल’ आयोजित करने के निर्देश

उन्होंने आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए सभी पंचायतों में ‘आवास चौपाल’ आयोजित करने के निर्देश दिए। इसमें हितग्राहियों, राज मिस्त्रियों और वेंडरों को बुलाकर उनका उन्मुखीकरण करने और आवासों को जल्द से जल्द शुरू कर समय सीमा में पूरा करने को कहा गया।

सीईओ ने नाराजगी व्यक्त की

इसके अलावा पिछले सालों में स्वीकृत अपूर्ण आवासों को 31 दिसंबर तक पूरा करने, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने और पूर्ण आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने जैसे अन्य विषयों पर भी विस्तृत समीक्षा की गई।

जनपद पंचायत बलौदाबाजार, पलारी और कसडोल में प्रगति कम होने पर सीईओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तकनीकी सहायकों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही, अनुपस्थित और कम प्रगति वाले तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सुहेला धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया

कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को सुहेला प्रवास के दौरान ग्रामीण सेवा सहकारी समिति में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने धान के सही वजन और नमी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए, साथ ही किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वयं तौल मशीन पर धान का वजन कराया और नमी मशीन से धान की नमी की भी जांच की। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से बातचीत कर केंद्र में किसी प्रकार की असुविधा या टोकन कटवाने में आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा।

सुहेला केंद्र में कुल 1095 किसान पंजीकृत

किसानों ने बताया कि धान बेचने में उन्हें कोई समस्या नहीं आ रही है और प्रशासन की ओर से इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है। हालांकि, कुछ किसानों ने समिति में कच्चे फर्श के कारण धान खराब होने की आशंका जताई और पक्के फर्श के निर्माण की मांग की। कलेक्टर ने उन्हें आगामी दिनों में पक्का फर्श बनाने का आश्वासन दिया।

समिति अधिकारियों ने बताया कि सुहेला केंद्र में कुल 1095 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 114 किसानों से 5057 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले भर में अब तक 13902 किसानों से कुल 61426 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!