‘Nirantar Milap’ Camp Organized in Sonipat for Ex-Servicemen and War Widows | सोनीपत में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों की समस्याओं का समाधान: ‘मिशन निरंतर मिलाप’ कैंप लगाया; सैनिक परिवारों से की मुलाकात – Gohana News
सोनीपत में मिशन मिलाप कैंप में पहुंचे सेनिकों के परिजन।
सोनीपत में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों (शहीद सैनिकों की विधवाओं) और उनके आश्रितों की पेंशन एवं कल्याण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वीरवार को एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सोनीपत में यांत्रिकृ
.
मिशन का उद्देश्य – समस्याओं का त्वरित समाधान कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कर्नल कुलदीप दलाल ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. शेखावत, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसम, कर्नल ऑफ द रेजिमेंट के दिशा-निर्देशों पर निरंतर मिलाप टीम को यांत्रिकृत इन्फेंट्री सेंटर एंड स्कूल, अहमदनगर से रवाना किया गया था।
मिशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को पेंशन, दस्तावेज, सेवा लाभ, अनुकंपा नियुक्ति, शिक्षा तथा चिकित्सीय सुविधाओं से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान बिना देरी के हो सके।
शिकायतों का निपटारा और मौके पर समाधान कैंप के दौरान यांत्रिकृत इन्फेंट्री रेजिमेंट के रिकॉर्ड कार्यालय के अधिकारियों ने सैनिक परिवारों से आमने-सामने मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों को उच्च स्तर पर भेजते हुए जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सैनिक परिवारों ने की पहल की सराहना कैंप में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सैनिक परिवारों के लिए बहुत सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इस दौरान निरंतर मिलाप टीम के अधिकारियों ने कहा कि सैनिक परिवारों का सम्मान और कल्याण सेना की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से यह अभियान देशभर में जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन इस अवसर पर ब्रिगेडियर पी. सुनील कुमार, एएसएम बार सेंटर कमांडेंट, तथा लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक कुमार, मुख्य रिकॉर्ड अधिकारी के नेतृत्व में निरंतर मिलाप टीम उपस्थित रही।

