Son kills father with a tree branch | बेटे ने पेड़ की डाली से की पिता की हत्या: गुमला में नशे में धुत होकर पैसे मांगने पर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार – Gumla News

Son kills father with a tree branch | बेटे ने पेड़ की डाली से की पिता की हत्या: गुमला में नशे में धुत होकर पैसे मांगने पर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार – Gumla News



गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के नौहट्टा गांव में गुरुवार दोपहर एक युवक ने अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय सोनू मुंडा ने नशे की हालत में अपने पिता दुखना मुंडा को पेड़ की डाली से पीट-पीटकर मार डाला।

.

गुरुवार दोपहर सोनू मुंडा नशे में घर पहुंचा और अपने पिता से पैसे मांगने लगा। पिता दुखना मुंडा ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

यह कहासुनी जल्द ही विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर सोनू ने पास रखी पेड़ की मोटी डाली उठाई और अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण दुखना मुंडा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना प्रभारी शशि प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सोनू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!