Palwal OPS restoration protest FIR against employee leaders | पुरानी पेंशन बहाली मांग पर FIR, कर्मचारियों में रोष: पलवल में 2 दिसंबर को प्रदर्शन का ऐलान, बोले- मांगों को सरकार कर रही नजरअंदाज – Palwal News

Palwal OPS restoration protest FIR against employee leaders | पुरानी पेंशन बहाली मांग पर FIR, कर्मचारियों में रोष: पलवल में 2 दिसंबर को प्रदर्शन का ऐलान, बोले- मांगों को सरकार कर रही नजरअंदाज – Palwal News



2 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी पेंशन बहाली संघर्ष समिति।

पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी नेताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में पलवल जिले की पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने रोष व्यक्त किया है। समिति ने रविवार को बैठक कर 2 दिसंबर को जिला मुख्यालयो

.

यह एफआईआर पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल और तीन अन्य पदाधिकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया।

सरकार कर रही नजरअंदाज

जिला प्रधान लक्ष्मी नारायण ने बैठक में कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का मौलिक अधिकार है, जिसकी मांग वर्षों से की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग को नजरअंदाज कर रही है।

इसी विरोध के तहत पलवल में 2 दिसंबर को शहीद स्मारक पार्क में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एफआईआर की प्रतियां जलाकर सरकार की कार्रवाई का विरोध जताया जाएगा।

25 नवंबर को हुआ था प्रदर्शन

समिति के महासचिव मनोज दलाल ने बताया कि 25 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर एनएमओपीएस के बैनर तले कर्मचारी और अधिकारी जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और प्रशासन से नियमानुसार अनुमति भी ली गई थी।

दलाल के अनुसार, प्रदर्शन समय सीमा में समाप्त होने के बावजूद, विजेंद्र धारीवाल को थाने बुलाया गया और कई घंटों तक बैठाकर बड़ी संख्या में इकट्ठा होने का हवाला देकर एफआईआर दर्ज कर दी गई।

बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय चावला ने कहा कि विजेंद्र धारीवाल और कर्मचारी सरकार की किसी भी दमनकारी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। बैठक को बच्चन सिंह, नंद किशोर अनिल और महेश शर्मा सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!