Mohali Derabassi youth attacked police update | मोहाली में युवक पर रॉड से हमला: झगड़े में टूटी बाइक के नुकसान को लेकर हुआ विवाद, आरोपी फरार, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल – Mohali News

Mohali Derabassi youth attacked police update | मोहाली में युवक पर रॉड से हमला: झगड़े में टूटी बाइक के नुकसान को लेकर हुआ विवाद, आरोपी फरार, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल – Mohali News



घायल युवक अपने बारे में जानकारी देते हुए।

मोहाली के डेराबस्सी सरस्वती विहार में कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान हर्षित मौर्या के रूप में हुई। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

मोटरसाइकिल को लेकर हुआ था विवाद

हर्षित मौर्या सरस्वती विहार में रहता है। कुछ दिन पहले उसके पड़ोस में हुई एक लड़ाई में उसकी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा था। शाम करीब चार बजे हर्षित ने हमलावरों से अपनी मोटरसाइकिल के नुकसान के बारे में पूछा था। इसी बात को लेकर हमलावरों ने हर्षित पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने हर्षित को घायल अवस्था में डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल हर्षित की शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!