Fortuner car wreaks havoc in Jaipur | जयपुर में फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मचाया कहर: कई वाहनों को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने XUV तोड़ी – Jaipur News
जयपुर में सोमवार रात फॉर्च्यूनर गाड़ी ने कहर मचाया। कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साए लोगों ने XUV को लाठी-डंडे व पत्थर फेंक तोड़ डाला। सांगानेर थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर को जब्त कर लिया है। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले क
.
पुलिस ने बताया- टोंक रोड पर आजाद नगर में फॉर्च्यूनर गाड़ी ने कहर मचाया। सोमवार देर रात करीब 11 बजे ओवर स्पीड में ड्राइवर ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को दौड़ा। गलियों में दौड़ाते समय फॉर्च्यूनर गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क पर राह चल रहे कुछ राहगीरों को भी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6-7 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर फॉर्च्यूनर गाड़ी को ड्राइवर भगाकर ले जाने की कोशिश करने लगा।
इस दौरान XUV (फॉर्च्यूनर गाड़ी) की टक्कर लगने से एक बाइक क्षतिग्रस्त होकर आगे आ गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी के अगले टायर के नीचे बाइक फंस गई। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ओवर स्पीड फॉर्च्यूनर गाड़ी से कहर मचाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को लाठी-डंडे और पत्थर फेंक कर तोड़ डाला। हंगामे की सूचना पर सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस ने समझाइश कर लोगों को मौके से भिजवाया। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

