Gold, silver and cash stolen from a family’s wedding home | शादी में गए परिवार के घर से सोना-चांदी, कैश चोरी: आदर्श नगर कॉलोनी के लोगों ने SP से की खुलासे व कार्रवाई की मांग – Dholpur News

Gold, silver and cash stolen from a family’s wedding home | शादी में गए परिवार के घर से सोना-चांदी, कैश चोरी: आदर्श नगर कॉलोनी के लोगों ने SP से की खुलासे व कार्रवाई की मांग – Dholpur News



धौलपुर में न्यू आदर्श नगर कॉलोनी में हुए लाखों के चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित कॉलोनीवासी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई व खुलासे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

.

लोगों ने कहा कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी चोरों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। इससे कॉलोनी में लगातार डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

घटना 27 नवंबर 2025 की है। कॉलोनी निवासी गुमान सिंह अपने परिवार के साथ अपनी भांजी की शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके खाली मकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लगभग 2.5 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इसमें बच्चों और पत्नी की बचत के 40-50 हजार रुपए, घर में रखे 2 लाख रुपए, करीब 46 ग्राम सोना (चेन, दो अंगूठियां, झुमकी, टॉक्स, वैदा) और लगभग 780 ग्राम चांदी (पायल, करधनी, सिक्के, दीपक) शामिल हैं।

गुमान सिंह ने 28 नवंबर को कोतवाली धौलपुर में एफआईआर नंबर 652/2025 दर्ज कराई थी, लेकिन शिकायतकर्ताओं के अनुसार तब से पुलिस ने जांच की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले और बढ़ रहे हैं और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी गए सामान की बरामदगी और कॉलोनी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से बड़ा विरोध दर्ज कराएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!