Woman dies during operation in private hospital | निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत मामला: बुरहानपुर में दो दिन से परिजन भूख हड़ताल पर बैठे, AIMIM ने दिया समर्थन – Burhanpur (MP) News

Woman dies during operation in private hospital | निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत मामला: बुरहानपुर में दो दिन से परिजन भूख हड़ताल पर बैठे, AIMIM ने दिया समर्थन – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित हकीमी अस्पताल में 11 नवंबर को जैनाबाद निवासी वैष्णवी नागेश चौहान की गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने पर मृतका के परिजन और रिश्तेद

.

भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान एआईएमआईएम ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष जहीर उद्दीन और नफीस मंशा खान ने कहा कि एआईएमआईएम पीड़ित परिवार के साथ है और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

इससे पहले, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कलेक्टर हर्ष सिंह से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की थी। इसके बाद कलेक्टर ने एडीएम वीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों की एक समिति गठित की है, जो इस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित परिवार के क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने के बाद, अन्य पीड़ित भी इस हड़ताल को समर्थन देंगे, जिन्होंने पहले अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। मृतका के रिश्तेदार महेश सिंह चौहान ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!