Over 97% of enumeration forms digitized in Jaipur | जयपुर में 97% से अधिक परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: चौमूं सहित 8 विधानसभा क्षेत्रों में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल – Jaipur News
जयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत परिगणना कार्य तेजी से जारी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जयपुर के चौमूं विधानसभा क्षेत्र ने जिले में सबसे पहले शत प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया
.
मीणा ने जानकारी दी कि जिले में 97 प्रतिशत से अधिक परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी लगातार इस कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं। 2 दिसंबर 2025 की रात 8 बजे तक कुल 46 लाख 89 हजार 52 परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका था, जो कुल प्रपत्रों का 97 प्रतिशत से अधिक है।
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी सभी ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल पर्यवेक्षक श्री सीताराम यादव और बस्सी निर्वाचन क्षेत्र के श्री कंचन बाबू मीणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जयपुर में 3 हजार 75 बीएलओ शत प्रतिशत परिगणना पत्रों के डिजिटलीकरण का लक्ष्य प्राप्त कर चुके
उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि जयपुर जिले के सभी बीएलओ भारतीय निर्वाचन आयोग की भावना के अनुरूप पूर्ण उत्साह के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य कर रहे हैं। इसी प्रतिबद्धता के कारण जिले के 3 हजार 75 बीएलओ शत प्रतिशत परिगणना पत्रों के डिजिटलीकरण का लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह प्रतिबद्धता पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बीएलओ से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव, ऊर्जा और कार्यकुशलता से अन्य साथियों को प्रेरित करें और उन्हें भी लक्ष्य प्राप्ति में मार्गदर्शन दें, ताकि पूरे जिले में पुनरीक्षण अभियान की गति और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बन सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह प्रतिबद्धता पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने बताया कि बस्सी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 796, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 239, चौमूं विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 57 हजार 475, चाकसू विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 35 हजार 473, दूदू विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 58 हजार 37, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 65 हजार 906, आमेर विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 2 हजार 105, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 665, हवामहल विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 68 हजार 940 परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।
साथ ही उन्होंने बताया कि किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 89 हजार 105, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 64 हजार 943, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 49 हजार 436, बगरू विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 49 हजार 933, सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 35 हजार 92, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 7 हजार 387, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 49 हजार 741 एवं विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 36 हजार 779 परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।
अपना परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने के लिए https://voters.eci.gov.in/ पर जाए अथवा QR Code को स्कैन करें
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची में अब साधारण जानकारी के आधार पर नाम खोजने का विकल्प मुहैया करवाया गया है, जिससे मतदाताओं को अपना नाम खोजने और परिगणना प्रपत्र भरने में और अधिक सहजता मिलेगी। निर्वाचन विभाग द्वारा साथ ही मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने हेतु ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। मतदाता स्वयं अपना परिगणना प्रपत्र https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर अथवा प्रदान किए गए QR Code को स्कैन कर ऑनलाइन भर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने तथा अपने परिवारजनों के परिगणना प्रपत्र अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन भरकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

