A young man hanged himself at home in Balaghat. | बालाघाट में युवक ने घर लगाई फांसी: मॉयल नगरी भरवेली घर में मिला शव; पिता रिटायर कर्मचारी थे – Balaghat (Madhya Pradesh) News
बालाघाट जिले की मॉयल नगरी भरवेली के वार्ड क्रमांक 07 में महर्षि कुमरे (23) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
.
मंगलवार रात युवक को घर के कमरे में फांसी पर लटका देखा गया। परिजनों ने तत्काल भरवेली पुलिस को सूचना दी। देर रात होने के कारण पुलिस ने बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।
मृतक महर्षि कुमरे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
भरवेली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजन भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
मृतक महर्षि कुमरे के पिता श्रीराम कुमरे मॉयल के रिटायर कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि युवक फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था।

