Narnaul, Mahendergarh, Roadways, Bus, Bike, Collide, Updated | नारनौल में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर: हादसे में मां-बेटा हुए घायल, गंभीर अवस्था के चलते महिला पीजीआई रोहतक रेफर – Narnaul News
रोहतक के पीजीआई में उपचाराधीन महिला
हरियाणा के नारनौल में शहर के साथ लगते गांव रघुनाथपुरा में बीते कल हुए एक सड़क हादसे में मां–बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रू
.
गांव रघुनाथपुरा के धर्मेंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बीते कल सुबह वह बाइक पर सवार होकर खेतों की ओर जा रहे थे। बाइक पर उसकी माता मनीषा पीछे बैठी थीं। जैसे ही वह गांव के बस अड्डे के पास पहुंचे, नारनौल की ओर से तेज गति से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
गांव रघुनाथपुरा के पास बस व बाइक की टक्कर की AI जनरेट फोटो
तेज गति से चला रहा था
धर्मेंद्र का आरोप है कि बस ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए यह हादसा किया। टक्कर के बाद दोनों घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल को भी भारी नुकसान पहुंचा। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत सरकारी अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया।
बस ड्राइवर के खिलाफ दी शिकायत
जहां प्राथमिक उपचार के बाद धर्मेंद्र को छुट्टी दे दी गई, जबकि उनकी माता मनीषा की स्थिति को देखते हुए उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया। उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सरकारी अस्पताल नारनौल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। धर्मेंद्र ने चौकी इंचार्ज महावीर चौक नारनौल को लिखित शिकायत देकर बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

