Rohtak CM Flying raided Bhiwani village lahlana illegal clinic | भिवानी में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर रेड: सीएम फ्लाइंग ने 12वीं पास युवक को पकड़ा, मेडिकल स्टोर की डिग्री भी किराए पर लाया – Bhiwani News

Rohtak CM Flying raided Bhiwani village lahlana illegal clinic | भिवानी में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर रेड: सीएम फ्लाइंग ने 12वीं पास युवक को पकड़ा, मेडिकल स्टोर की डिग्री भी किराए पर लाया – Bhiwani News


भिवानी के गांव लहलाना स्थित अवैध रूप से चलाए जा रहे क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग ने की रेड

भिवानी के गांव लहलाना स्थित एक अवैध रूप से चलाए जा रहे क्लीनिक पर वीरवार को सीएम फ्लाइंग ने रेड की। इस दौरान वहां से एक युवक को पकड़ा जो खुद 12वीं पास था। वहीं किराए पर मेडिकल स्टोर चलाने की डिग्री लेकर उसकी आड़ में क्लीनिक चला रहा था।

.

भिवानी के गांव लहलाना के बस अड्‌डे पर स्थित क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग रोहतक ने रेड की। इस टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक से एसआई राकेश, भिवानी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल दूधवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति, ड्रग्स इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। संयुक्त टीम ने रेड की। इस दौरान औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान गांव लहलाना स्थित मेडिकल हॉल पर जुई खुर्द निवासी दीपक मिला। चिकित्सकों की टीम ने जब दीपक से लाइसेंस व परमिट मांगा तो उसके पास डॉक्टर की प्रेक्टिस करने के लिए कोई लाइसेंस और डिग्री नहीं थी। उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था।

भिवानी के गांव लहलाना स्थित अवैध रूप से चलाए जा रहे क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग ने की रेड

डॉक्टरी प्रेक्टिस के उपकरण कब्जे में लिए टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टरी प्रेक्टिस करने वाले उपकरणों को कब्जे में लेकर सील किया। वहां मौके पर जुई कलां पुलिस थाना की जांच अधिकारी एएसआई राजबाला को सील किया सामान का पार्सल सौंप दिया। वहीं उनको शिकायत दी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई करने के लिए लिखा। सीएम फ्लाइंग द्वारा पकड़ा गया आरोपी दीपक जांच में पाया कि वह मेडिकल स्टोर चलाने की डिग्री भी किराए पर लिए हुए था। वहीं खुद 12वीं पास ही है। इसके अलावा उसके पास क्लीनिक चलाने की कोई डिग्री नहीं मिली। जिसके कारण उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!