Businessman accuses wife of usurping property | कारोबारी ने पत्नी पर संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR, 32% शेयर किए थे पत्नी के नाम – Kanpur News

Businessman accuses wife of usurping property | कारोबारी ने पत्नी पर संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR, 32% शेयर किए थे पत्नी के नाम – Kanpur News



स्वरूप नगर में एक कारोबारी ने पत्नी और ससुरालियों पर संपत्ति हड़पने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। 1.5 साल से पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़ित कारोबारी ने कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट क

.

स्वरूप नगर निवासी कारोबारी कुशल डोडवानी के अनुसार पढ़ाई के दौरान पांच साल चले प्रेम प्रसंग के बाद जुलाई 2021 में उन्होंने विवाह किया। आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही ससुरालीजन सम्पत्ति पत्नी के नाम कराने के लिए दबाव डालने लगे। परिवार ने कंपनी के करोड़ों रुपये के शेयर पत्नी के नाम कर दिए।

संयुक्त परिवार होने के बावजूद ससुरालियों के दबाव में वह अलग फ्लैट लेकर रहने लगे। ससुरालीजन के लगातार दबाव के कारण उनके परिवार ने कंपनी के 32 प्रतिशत से अधिक शेयर पत्नी के नाम कर दिए। उसके बाद भी पत्नी नवंबर 2024 को घर में रखे जेवरात व नकदी लेकर चली गई। विरोध जताने पर ससुरालियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही परिवार समेत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!