Early morning theft attempt at two places in Chittorgarh | सुबह-सुबह चित्तौड़गढ़ में दो जगह चोरी की कोशिश: बंधन बैंक में तिजोरी तोड़ने में नाकाम, तुलसी रेजिडेंसी में सूने मकान में भी ताले तोड़े – Chittorgarh News

Early morning theft attempt at two places in Chittorgarh | सुबह-सुबह चित्तौड़गढ़ में दो जगह चोरी की कोशिश: बंधन बैंक में तिजोरी तोड़ने में नाकाम, तुलसी रेजिडेंसी में सूने मकान में भी ताले तोड़े – Chittorgarh News


चित्तौड़गढ़ के कैलाश नगर और तुलसी रेजिडेंसी इलाके में शनिवार सुबह चोरी की दो घटनाएं हुई। सुबह करीब 6:30 बजे के बीच तीन नकाबपोश चोर पहले बंधन बैंक में घुसे और करीब 7:15 बजे बाद में पास की ही कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में चोरी की कोशिश की। चोरों ने बैं

.

बंधन बैंक का स्टाफ जब पहुंचा चोरों के आने का खुलासा हुआ।

नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसे, तिजोरी तोड़ने की नाकाम कोशिश

जानकारी के अनुसार कैलाश नगर स्थित बंधन बैंक में सुबह करीब 6:30 बजे तीन नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे। तीनों ने स्वेटर, मफलर और टोपी पहन रखी थी। मफलर से चेहरे ढके हुए थे ताकि पहचान न हो सके। चोरों ने पहले बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर पहुंचकर बैंक के अंदरूनी दरवाजे का ताला भी पेचकस से खोल दिया। भीतर घुसते ही उन्होंने सबसे पहले सभी टेबल और अलमारियां खोलकर देखा। सभी फाइलें, कागज़ और सामान इधर-उधर फैला दिया, लेकिन कहीं भी कैश नजर नहीं आया। इसके बाद उनकी नजर तिजोरी पर गई। तिजोरी तोड़ने की उन्होंने हर संभव कोशिश की—कुंदा तोड़ा, हैंडल घुमाया, झटके भी दिए, लेकिन तिजोरी मजबूत होने के कारण नहीं खुली। कुछ देर मशक्कत करने के बाद आखिरकार तीनों चोर बैंक से खाली हाथ ही लौट गए।

तुलसी रेजिडेंसी में भी चोरी हुई, पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी।

सुबह बैंक पहुंचने पर खुलासा, सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात

घटना का पता सुबह 10 बजे के बाद चला जब रिलेशनशिप ऑफिसर अजय सिंह ड्यूटी पर पहुंचे। उन्होंने बैंक के बाहर गेट का टूटा हुआ ताला देखा तो चौंक गए। अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा हुआ था। तुरंत उन्होंने मैनेजर राहुल कुमार को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो सुबह 6:30 से 6:45 बजे के बीच तीन चोरों के आने की पुष्टि हुई। मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि बैंक की तिजोरी न खुलना सबसे बड़ी राहत है, वरना बड़ी रकम का नुकसान हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि तिजोरी में कितना कैश था, यह जानकारी वह सार्वजनिक नहीं कर सकते। बैंक ने घटना की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम को दे दी है, हालांकि अब तक औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों का पता लग सके।

चोर नकाबपोश थे।

पड़ोसियों ने आवाज सुनी पर नहीं हुआ शक, चोर आसानी से भाग निकले

बंधन बैंक में चोरी की कोशिश के बाद वही तीनों चोर थोड़ी दूरी पर स्थित तुलसी रेजिडेंसी की ओर बढ़े। वहां उन्होंने एक सूने मकान को निशाना बनाया, जो चार्टर्ड इंजीनियर दीपक कुमार बसंती लाल जैन का है। जैन रावतभाटा में रहते हैं और कभी-कभी ही चित्तौड़गढ़ आते हैं। पड़ोसी सोनू पोरवाल ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पास वाले मकान से कुछ आवाज आ रही थी, लेकिन उन्होंने समझा कि शायद मकान मालिक आ गए होंगे, इसलिए कोई शक नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद तीन युवक एक बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए, पर उस समय उन्हें लगा कि सामान्य लोग होंगे। बाद में सुबह करीब 11 बजे जब सोनू पोरवाल घर से बाहर निकलीं तो पास का ताला टूटा हुआ मिला। यह देखकर उन्हें शक हुआ और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।

सामान सब बिखेर दिया।

मकान मालिक को दी सूचना, देर शाम नुकसान का पता चलेगा

सोनू पोरवाल और उनके पति दीपक पोरवाल ने तुरंत मकान मालिक दीपक जैन को फोन कर जानकारी दी। उन्हें वीडियो कॉल कर पूरा घर दिखाया गया। दीपक जैन ने बताया कि वह रावतभाटा से शाम तक चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे, उसके बाद ही पता चल पाएगा कि चोर क्या सामान ले गए और कितना नुकसान हुआ है।चोरों ने घर के हर कमरे को खंगाला है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और दोनों वारदातों को जोड़कर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की बाइक और उनकी गतिविधियों के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। दो वारदातें होने से इलाके में दहशत फैल गई है और लोग सुबह-सुबह घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!