Bhiwani Transgenders disputed greeting police station road Jam | बधाई को लेकर किन्नरों का विवाद: भिवानी में पुलिस चौकी पहुंचे, रोड पर उतकर जताया रोष, बोले- सख्त कार्रवाई हो – Bhiwani News
भिवानी के बीटीएम चौकी के बाहर विरोध जताते हुए किन्नर
भिवानी की बीटीएम पुलिस चौकी में किन्नरों ने शिकायत दी। जिसमें बधाई को लेकर विवाद होने की बात कहीं। वहीं आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर रोष जताते हुए किन्नर सड़क पर आ गए और विरोध किया।
.
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बुलबुल महंत उन्होंने कहा कि 20-25 साल पहले विनोद नामक युवक उनकी गाड़ी चलाता था। इसलिए उसे यह पता चलता था कि बधाई के रूप में कितने रुपए मिलते हैं। इसलिए उनको लालच आ गया। जो किराए पर रहता था और किराए के मकान पर ही कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी विनोद के खिलाफ गुरुग्राम, फर्रुखनगर, रोहतक व भिवानी में भी केस किए हुए हैं। वह माफी मांगकर फैसला कर लेता है और लिखकर भी देता है कि मेरा इन एरिया और किन्नरों से कोई संबंध नहीं।
भिवानी की बीटीएम चौकी में पहुंचे किन्नर
उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनके साथ घर में घुसकर मारपीट की थी और जेवरात लूटकर ले गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ शिकायत दी और वह जेल में भी चला गया। उसके बाद आरोपी के रिश्तेदार तक पहुंच गए थे और कहा था कि तुम्हारी चौखट तक नहीं पहुंचने देंगे। लेकिन आरोपी कानून को भी नहीं मान रहा। उन्होंने कहा कि वे गांव में बधाई मांगने गए थे तो आरोपी ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी गई और वहां से भगा दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। किन्नरों की गद्दी पर किन्नर का ही हक है, किसी लड़के का कोई हक नहीं है।
जांच जारी बीटीएम चौकी के इंचार्ज एएसआई सुमित कुमार ने बताया कि पूजा ने शिकायत दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि चरखी दादरी निवासी विनोद सैनी इनके एरिया में आता है और इनकी कमाई खाता है। इनका लिंग परिवर्तन करवाता है। इनकी शिकायत ले ली है। शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

