Palash Muchhal and Smriti Mandhana’s wedding cancelled | पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल: 40 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज बनाए, चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं, फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं

Palash Muchhal and Smriti Mandhana’s wedding cancelled | पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल: 40 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज बनाए, चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं, फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं


21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी कैंसिल हो गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। पलाश की शादी रविवार, 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होने वाली थी। मंधाना वर्ल्‍ड कप विजेता विमेंस टीम की वाइस कैप्‍टेन हैं।

पलाश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की।

हल्दी से लेकर संगीत के कार्यक्रम हो चुके थे। बारात की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में स्मृति मंधाना के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद पोस्टपोन कर दी गई थी। इसकी जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी।

बहन पलक मुच्छल जानी-मानी प्लेबैक सिंगर

पलाश का जन्म एक मारवाड़ी परिवार में हुआ। उनके पिता राजकुमार मुच्छल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वहीं, उनकी बहन पलक मुच्छल जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं। उनका बचपन संगीत के बीच बीता। उन्होंने 3 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था।

फैमिली में सिंगिंग का माहौल के चलते पलाश ने टीन एज में ही म्यूजिक कंपोज करना शुरू कर दिया। फिलहाल मुंबई में उनका घर और स्टूडियो दोनों हैं। PM Studios में यूथ को सिखाते भी हैं।

ग्रेजुएशन के दिनों से ही पलाश ने बॉलीवुड में अपनी जर्नी शुरू की। उन्होंने साल 2014 की एक्शन फिल्म ढिश्कियाऊं से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद भूतनाथ रिटर्न्स जैसे प्रोजेक्ट्स किए। फिल्म का पार्टी तो बनती है गाना बहुत हिट रहा।

फिर उन्होंने ‘तू जो कहे’, ‘निशा’ और ‘फैंस नहीं फ्रेंड्स’ म्यूजिक वीडियो (इंडिपेंडेंट) भी कंपोज किए। इसके बाद इंडी म्यूजिक- पॉप, रोमांटिक और विजुअल-म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में कम्पोजर-डायरेक्टर के रोल में काम करना शुरू किया। वो अब तक 40 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज डायरेक्ट कर चुके हैं।

साल 2010 में ‘खेलें हम जी जान से’ फिल्म में एक्टिंग भी की।

गाने कंपोज करने के अलावा पलाश मुच्छल ने एक्टिंग भी की है। वो आशुतोष गोवारिकर की फिल्म खेले हम जी जीन से में झुनकू के किरदार में नजर आ चुके हैं। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।

पलाश कीबोर्ड, गिटार, तबला, पियानो बजाते हैं और कंसर्ट करते हैं। उन्होंने कई रोमांटिक, पॉप और विजुअल म्यूजिक सिंगल्स बनाए।

पलाश मुच्छल के मशहूर गाने-

  • 2014 में तू ही है आशिकी, फिल्म ढिश्कियाऊं।
  • 2014 में परछाई, फिल्म अमित सहनी की लिस्ट।
  • 2017 में मुसाफिर, फिल्म स्वीटी वेड्स एनआरआई।
  • 2018 में निशा म्यूजिक वीडियो।
  • 2019 में इश्कान, वेब सीरीज पंचबीट।

डायरेक्टेड फिल्म का प्रीमियर कान्स में हुआ

पलाश मुच्छल ने ‘अर्ध’ (लेखक और डायरेक्टर) और ‘द मनी कलेक्टर’ (डायरेक्ट) जैसी कई फिल्में लिखी और डायरेक्ट की हैं। उनकी लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म ‘काम चालू है’ का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, इसमें राजपाल यादव ने लीड रोल निभाया था। फिल्म का प्रीमियर ZEE5 पर हुआ और इसे फिल्म फेस्टिवल 2024 में IMPPA ने प्रमोट किया।

चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं

पलाश और उनकी बहन पलक मिलकर पलक-पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन नाम की संस्था चलाते हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य हृदय रोग से पीड़ित गरीब बच्चों की मदद करना है। अब तक इस फाउंडेशन की मदद से 3,800 से अधिक बच्चों की हार्ट सर्जरी कराई जा चुकी है।

दोनों के लाइव स्टेज शो और इवेंट्स से जुटाई धनराशि सीधे मेडिकल फंड में जाती है। कई बच्चों की सर्जरी विदेशी डॉक्टरों की मदद से भी हुई। ट्रस्ट से भारत ही नहीं, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों के बच्चों की भी मदद हुई है।

गुरुवार, 20 नवंबर को पलाश ने स्मृति को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रपोज किया था। ये वही स्टेडियम है, जहां भारत ने महिला विश्व कप जीता था।

2019 से स्मृति के साथ रिलेशन में थे

पलाश और स्मृति मंधाना के रिश्ते की अफवाहें साल 2019 के आसपास सामने आने लगीं। दोनों की मुलाकात मुंबई में एक स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान हुई। पलाश उस इवेंट के म्यूजिक डायरेक्टर थे। हालांकि दोनों ने रिश्ते को प्राइवेट रखा।

जुलाई 2024 में पलाश ने स्मृति के साथ अपने रिलेशन को इंस्टाग्राम के जरिए ऑफिशियल किया। उन्होंने एक पोस्ट के साथ 5 साल पूरे हुए लिखकर सेलिब्रेट किया था।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

देश के पहले नेत्रहीन आर्मी ऑफिसर Lt. Col. सी. द्वारकेश: सियाचिन ग्लेशियर पर 16,000 फीट की चढ़ाई की, राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जानें प्रोफाइल

लेफ्टिनेंट कर्नल सी. द्वारकेश को 2025 का विकलांगजन राष्ट्रीय पुरस्कार ‘श्रेष्ठ दिव्यांगजन’ श्रेणी में दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया। यह कार्यक्रम विश्वभर में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!