A young man was stripped, beaten and made to lick his shoes in Kanpur. VIDEO | कानपुर में युवक को नंगा कर पीटा, जूता चटाया, VIDEO: 2 मिनट में 20 से 25 लात-घूसे मारे, पैर छूकर माफी मांगवाई, दो अरेस्ट – Kanpur News

A young man was stripped, beaten and made to lick his shoes in Kanpur. VIDEO | कानपुर में युवक को नंगा कर पीटा, जूता चटाया, VIDEO: 2 मिनट में 20 से 25 लात-घूसे मारे, पैर छूकर माफी मांगवाई, दो अरेस्ट – Kanpur News


कल्याणपुर में युवक की पिटाई के बाद मुंह में जूता रगड़ता आरोपी मिलन

बोल सॉरी बोल, RJ भाई को सॉरी पहले सॉरी बोल…भाई के साथ मारपीट करेगा, मार जूता मार… मिलन मार साले को, मिलन से बोल–भैया बहुत गलती हो गई, पैर छू…कल्याणपुर में वर्चस्व की जंग में दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। दबंगों ने पहले युवक को नंगा किया फि

.

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के सुनसान इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में गूबा गार्डन निवासी बेटू बाजपेई को एक खंभे में बिठा कर शिवा विहार, नई बस्ती निवासी कनक शुक्ला के बेटे मिलन शुक्ला, भूमाफिया लाली शुक्ला के बेटे आयुष शुक्ला ने अपने साथियों करीब दर्जन भर साथियों के साथ मारपीट की। दंबगों ने भीषण ठंड में बेटू बाजपेई कपड़े फाड़ डाले, फिर उसकी लात–घूसों की जमकर पिटाई की। मारपीट का एक 2 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

जिसके आरोपी युवक पीड़ित की पिटाई करते हुए मिलन सिंह से माफी मांगने की बात कह रहे है, आरोपी मिलन सिंह पीड़ित बेटू का हाथ पकड़े हुए है, इसके बाद मिलन के साथी एक–एक कर पीड़ित की बेरहमी से पिटाई कर रहे है। करीब 2 मिनट के वीडियो में 20 से 25 लात-घूंसे मारते दिख रहे हैं। इसके बाद मिलन जूता बेटू को चटाता है और पूरे चेहरे पर रगड़ता है। उसके साथी मिलन के पैर छूकर माफी मांगने को कहते है। दबंगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

मामले में डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है वायरल वीडियो एक साल पुराना है। दोनों पक्षों के लोगों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। दोनों ओर से एक–एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित बेटू बाजपेई से पुलिस ने संपर्क किया, जिस पर खुद के लखनऊ में होने की जानकारी दी है। डीसीपी ने बताया कि रविवार रात बेटू बाजपेई ने अपने साथियों के साथ मिलन सिंह के साथ मारपीट की थी।

जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार करीब 5 युवक एक कार को घेर लेते है, इसके बाद मिलन सिंह की चप्पलों से पिटाई करते है और कार पर पथराव कर देते है। मामले में मिलन सिंह के कान में चोट लगी। जिसके बाद बेटू बाजपेई ने अपने संग हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!