Rekha pushes a fan at the airport | रेखा ने एयरपोर्ट पर फैन को दिया धक्का: महिला को सेल्फी देने से किया इनकार, यूजर्स बोले- जया बच्चन की तरह बिहेव करने लगीं
7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वेटरन एक्ट्रेस रेखा अक्सर अपने अंदाज और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार रेखा अपने एक फैन की वजह से चर्चा में आ गई हैं।
दरअसल, हाल ही में रेखा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी मैनेजर फरजाना भी मौजूद थीं। क्लिप में रेखा कैजुअल लुक में एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रही हैं। उन्होंने वाइट टॉप के साथ ब्लैक ट्राउजर और श्रग पहना था। साथ ही, उनकी मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है।
रेखा को सामने देख एक महिला फैन सेल्फी लेने के लिए फोन लेकर उनके पास पहुंच जाती है। रेखा अपनी उस महिला फैन को सेल्फी देने से मना करते हुए, धक्का दे आगे बढ़ जाती हैं। फिर वो तेजी से बाहर निकलती हैं और पैपराजी को स्माइल के साथ वेव्स करती हैं।
अब रेखा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ने उनकी तुलना जया बच्चन से करते हुए उन्हें जया बच्चन 2.0 बताया है।
एक यूजर ने कमेंट में लिखा था-‘जया बच्चन 2.0।’ एक दूसरे यूजर ने टिप्पणी की- ‘हे भगवान, आपने जया बच्चन की तरह अभिनय करना शुरू कर दिया।’ एक अन्य ने लिखा- ‘तो फिर जया और रेखा में क्या अंतर है?’
बता दें कि रेखा हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित 2025 रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। वो वहां पर 1981 में रिलीज हुई अपनी क्लासिक फिल्म उमराव जान स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस फिल्म को 4K वर्जन में रीस्टोर कर उसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी।

