Cold wave resumes Haryana, IMD Alert 6 Cities | हरियाणा में शीतलहर फिर से शुरू: न्यूनतम तापमान फिर से गिरेगा, 2 दिन से तापमान में उछाल देखने को मिला था – Hisar News

Cold wave resumes Haryana, IMD Alert 6 Cities | हरियाणा में शीतलहर फिर से शुरू: न्यूनतम तापमान फिर से गिरेगा, 2 दिन से तापमान में उछाल देखने को मिला था – Hisar News


हरियाणा में सुबह के समय हल्की धुंध छाने की भी संभावना जताई गई है।

हरियाणा में आज से फिर शीतलहर (कोल्ड वेव) शुरू हो गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं से एक बार फिर तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और हवाएं बदलने से तापमान में उछाल देखने को मिला था।

.

मौसम विभाग के अनुसार, 8 जिलों को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। जिसमें नारनौल का तापमान सबसे कम 5.4 डिग्री रहा है। इसके अलावा सिरसा में तापमान 6.6 और हिसार में 7.3 डिग्री दर्ज किया था।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से शीतलहर फिर से बहेगी। मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी और नारनौल में आगामी 2 से 3 दिन तक तापमान में गिरावट और शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

11 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर तक ठंड में लगातार वृद्धि होगी। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे यह 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं औसतन 24 डिग्री बना हुआ अधिकतम तापमान भी करीब 1 डिग्री तक कम हो सकता है।

12 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ छाएगा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील संभावित है। वहीं आज से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड भी बढ़ सकती है। परंतु 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!