RPSC building will be powered by solar energy | सोलर एनर्जी से संचालित होगा RPSC भवन: 250 किलोवॉट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया; 3 लाख रुपए महीने की बचत होगी – Ajmer News

RPSC building will be powered by solar energy | सोलर एनर्जी से संचालित होगा RPSC भवन: 250 किलोवॉट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया; 3 लाख रुपए महीने की बचत होगी – Ajmer News


RPSC अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बुधवार को प्लांट का शुभारंभ किया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की बिल्डिंग में 250 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया गया है। इससे आयोग को अब करीब तीन लाख रुपए महीने के बिजली बिल की बचत होगी।

.

इस प्लांट से हर महीने लगभग 30 हजार से 36 हजार यूनिट रिन्युएबल ऊर्जा का उत्पादन होने की उम्मीद है। इससे आरपीएससी भवन की ऊर्जा की जरूरत पूरी होगी।

आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बुधवार को प्लांट का शुभारंभ किया। साहू ने कहा- राज्य सरकार के ग्रीन बजट के तहत ऐसा किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और कार्बन फुटप्रिंट को कम करना है।

प्रदूषण मुक्त वातावरण के साथ ही उर्जा हब के रूप में अग्रसर होगा राज्य आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- हाइब्रिड मोड पर प्लांट की स्थापना की गई है। सोलर प्लांट को सीधे ग्रिड से कनेक्ट किया गया है। नई तकनीकी पर आधारित इस सोलर सिस्टम को न्यूनतम रखरखाव की आवश्यकता होती है। इसकी लाइफ साइकिल भी लंबी होती है। आरपीएससी बिल्डिंग की यह पहल रोल मॉडल के रूप में काम करेगी और अन्य सरकारी विभागों तथा निजी संस्थानों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे प्रदूषण मुक्त वातावरण के साथ ही राज्य उर्जा हब के रूप में अग्रसर होगा।

आरएएस भर्ती-2023 : दस्तावेज जमा कराने का अंतिम मौका ​राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2023 के इंटरव्यू के दौरान वांछित दस्तावेज के अभाव में प्रोविजनल रखे गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज जमा कराने का अंतिम अवसर दिया है। आयोग ने ऐसे 78 अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।

​दस्तावेज की कमी के कारण इन अभ्यर्थियों को रखा था प्रोविजनल इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के दौरान दस्तावेज की कमी के कारण प्रोविजनल रखा गया था। इन्हें इंटरव्यू के समय भी दस्तावेज जमा कराने के लिए पत्र दिया गया था और उसके बाद दोबारा पत्र जारी करते हुए पर्याप्त अवसर दिए गए थे। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने अभी तक वांछित दस्तावेज पूरे जमा नहीं किए हैं। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार वांछित दस्तावेज मूल रूप में, अपने साइन की हुई फोटोकॉपी के साथ आयोग कार्यालय में 11 दिसंबर को सवेरे 11 बजे तक खुद जमा करवाने होंगे।

…तो ​पात्रता होगी रद्द निर्धारित डेट तक वांछित दस्तावेज की पूर्ति नहीं किए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी की पात्रता रद्द करते हुए चयन निरस्त कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। इस निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से भी दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!