Gurjar community staged a sit-in outside Niwai police station. | निवाई थाने के बाहर गुर्जर समाज का धरना: मंदिर ट्रस्ट देवधाम जोधपुरिया में फर्जी रसीद छापकर वसूली करने का आरोप, कार्रवाई करने की मांग की – Niwai News

Gurjar community staged a sit-in outside Niwai police station. | निवाई थाने के बाहर गुर्जर समाज का धरना: मंदिर ट्रस्ट देवधाम जोधपुरिया में फर्जी रसीद छापकर वसूली करने का आरोप, कार्रवाई करने की मांग की – Niwai News



निवाई उपखंड में भगवान देवनारायण मंदिर ट्रस्ट देवधाम जोधपुरिया में फर्जी रसीद प्रकरण को लेकर शुक्रवार को गुर्जर समाज के लोगों ने निवाई सदर थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और नारों के ब

.

समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप

समाज की ओर से सुरेश डोई, मांगीलाल गुर्जर, राजाराम लांगड़ी और महामंत्री रतनदीप गुर्जर ने बताया कि ट्रस्ट के पूर्व मैनेजर सीताराम गुर्जर ने फर्जी रसीद बुक छपवाकर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की थी। उनका कहना था कि इस मामले की शिकायत पहले भी सदर थाने में दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे समाज में गहरा असंतोष है।

समाज कार्रवाई को लेकर अड़ा रहा

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, समाज के लोग ट्रस्ट से जुड़े आरोपों पर ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और स्पष्ट कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कनू कसाणा, मानसिंह गुर्जर, श्रवण सेदरिया, आसाराम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!