Manendragarh DFO accused of corruption | मनेंद्रगढ़ DFO पर भ्रष्टाचार के आरोप: भाजपा नेता धर्मेंद्र पटवा ने तबादले की मांग की, कांग्रेस के प्रदर्शन की सराहना – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Manendragarh DFO accused of corruption | मनेंद्रगढ़ DFO पर भ्रष्टाचार के आरोप: भाजपा नेता धर्मेंद्र पटवा ने तबादले की मांग की, कांग्रेस के प्रदर्शन की सराहना – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिछले लगभग तीन महीनों से जंगली जानवरों, खासकर भालुओं के विचरण से लोगों में भय का माहौल है। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में भालू के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। वन विभाग पर भालुओं को पकड़ने में निष्क्रियता का आरोप

.

नगर पालिका उपाध्यक्ष और भाजपा नेता धर्मेंद्र पटवा ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से डीएफओ को हटाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने तत्काल डीएफओ के तबादले की मांग की है। धर्मेंद्र पटवा का कहना है कि डीएफओ के कारण भाजपा की बदनामी हो रही है।

मादा भालू अपने दो शावकों के साथ घूम रही

दरअसल, मनेंद्रगढ़ के अलग-अलग वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ घूम रही है। इस समस्या को लेकर सत्ताधारी भाजपा के नेताओं ने कई बार वन विभाग को सूचित किया है। कांग्रेस ने भी 9 अगस्त को इस मुद्दे पर आंदोलन किया था, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।

डीएफओ पर भ्रष्टाचार का आरोप

इस मामले में दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप और रेंजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने डीएफओ पर महुआ बचाव, लाख की खेती और गोंडवाना फॉसिल्स पर निर्माण में भ्रष्टाचार के साथ-साथ जंगल की बेशकीमती लकड़ी तस्करों को बेचने का आरोप लगाया है

कांग्रेस ने आमजन की समस्या को लेकर प्रदर्शन- बीजेपी नेता

इन सभी मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए आंदोलन की मनेंद्रगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष और भाजपा नेता धर्मेंद्र पटवा ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आमजन की समस्या को लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है। पटवा ने आरोप लगाया कि डीएफओ मनीष कश्यप के कारण भाजपा सरकार और स्थानीय नेताओं की आलोचना हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!