Miscreants shot a youth in Bhopal | भोपाल में बदमाशों ने युवक को मारी गोली: परिवार के साथ शादी से लौट रहा था; बीच बचाव करने आई बहन और पत्नी को भी मारे चाकू – Bhopal News

Miscreants shot a youth in Bhopal | भोपाल में बदमाशों ने युवक को मारी गोली: परिवार के साथ शादी से लौट रहा था; बीच बचाव करने आई बहन और पत्नी को भी मारे चाकू – Bhopal News


बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। उसे चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल के ईंट खेड़ी इलाके में चार बदमाशों ने शादी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने तीन से ज्यादा राउंड फायर किए। उसके पैर और पेट में गोलियां लगी हैं। वह गंभीर रूप से घायल है। गंभीर हालत में युवक को चिरायु अस्पताल मालीपुरा में भर्ती

.

हमले के दौरान बीच बचाओ करने आई युवक की बहन और पत्नी को भी बदमाशों ने चाकू मारे हैं। परिजनों ने शन्नू वजनदार और रूसी गिरोह पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस देर रात अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

युवक दानिश की हालत गंभीर है। उसे 2 से 3 गोलियां पैर और पेट में लगी है।

24 घंटे में सबक सिखाने की कही थी बात घायल 28 वर्षीय दानिश अली रेलवे में पार्सल ठेकेदारी करता है। उसके ऊपर पूर्व में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। स्टेशन बजरिया इलाके में रहता है। इसी इलाके में रूसी नाम का बदमाश रहता है। एक कार्यक्रम में रूसी और दानिश के बीच गुरुवार को बहस हुई थी। तब दानिश ने रूसी से अपशब्द कहे थे। ऋषि ने इसी दौरान सभी के बीच दानिश को जान से मारने की धमकी दी थी। 24 घंटे के भीतर सबक सिखाने की बात कही थी।

बदमाशों ने युवक दानिश की पत्नी रिमशा के हाथ पर चाकू मार दिए।

कार के आगे कार लगाकर रास्ता रोका, फिर ताबड़तोड़ हमला शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे दानिश अपने परिवार—पत्नी रिमशा, बहन और बच्चों के साथ ईंटखेड़ी इलाके के एक गार्डन में हुए रिसेप्शन से लौट रहा था। रास्ते में ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में ही बदमाश रूसी और उसके तीन साथियों ने दानिश की कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया।

कार रुकते ही बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि पहले दो राउंड मिस हुए, लेकिन इसके बाद दानिश के पेट और पैर में गोली मार दी गई। गोली चलाने के बाद हमलावरों ने चाकू और छुरों से भी हमला किया।

हमले के समय कार में मौजूद दानिश की पत्नी और बहन ने बीच बचाव की कोशिश की, तो बदमाशों ने दोनों के हाथों पर चाकू मारकर घायल कर दिया। सरेराह हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!