BJP Leader Sheetal Angural’s Nephew Vikas Murdered in Jalandhar, Attacked with ‘Daat’ in Basti Danishmandan | जालंधर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भजीते की हत्या: दात से हमला कर फरार हुए आरोपी, जिले भर के नेता अस्पताल में जुटे – Jalandhar News
अस्पताल में युवक को भर्ती कराते हुए परिवार के लोग, मौके पर पहुंची पुलिस।
पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता के शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या कर दी गई। परिवार के अनुसार उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने विकास के ऊपर दात से हमला कर दिया। आरोपी उसे गंभीर हालत में रास्ते पर ही फेंककर फरार हो गए।
.
परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिले भर से भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं।
अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता शीतल अंगुराल।
झगड़े में हुई युवक की हत्या जालंधर के शिवाजी नगर में अंगुराल के भतीजे विकास (17) का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।। आरोपी कालू ने उस पर दात से हमला किया गया। एक के बाद उस पर कई वार किए। भाजपा नेता अंगुराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया।
जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विकास परिवार में सबसे बड़ा था। जिले के भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे सूचना के बाद भाजपा नेता शीतल अंगुराल और उनके चचेरे भाई राजन अंगुराल अस्पताल में पहुंच गए हैं। डेडबॉडी को लेने को लेकर कार्रवाई चल रही है। जिले के कई अन्य भाजपा नेता भी अस्पताल में पहुंचे हैं। थाना-5 की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी कत्ल का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
शीतल बोले- नशेड़ियों ने मेरे भतीजे का कत्ल किया शीतल अंगुराल ने कहा कि मेरा जन्म भी बस्ती दानिशमंदा एरिया में हुआ है। इस कत्ल का कारण नशा है। इस एरिया में नशा खुलेआम बिकता है। मेरे भतीजे का कत्ल भी नशेड़ियों ने किया है। मैं परिषद चुनाव के कारण कैंट एरिया में था। मुझे बड़े भाई का फोन आया कि किसी ने विकास पर हमला कर दिया है। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि विकास की डेथ हो गई है। कालू नामक युवक के तौर पर हुई है हमलावर की पहचान भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने बताया कि युवक की पहचान कालू नामक युवक के तौर पर हुई है। हमला करने वाले तीन लोग थे। दो अन्य कौन थे, इसकी पुलिस जांच कर रही है। अभी किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है। शीतल का कहना है कि अभी सुबह में भतीजे को हंसते-खेलते छोड़कर गया था। घर जाकर क्या जवाब दूंगा। पूर्व विधायक ने ये भी बताया कि ये जो कालू नामक युवक है ये नशे का धंधा करता है और पुलिस पर भी हमला कर चुका है।

