Allegations of irregularities in JNVU exam results | JNVU के परीक्षा परिणाम में अनियमितता का आरोप: एबीवीपी ने प्रदर्शन कर रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी – Jodhpur News

Allegations of irregularities in JNVU exam results | JNVU के परीक्षा परिणाम में अनियमितता का आरोप: एबीवीपी ने प्रदर्शन कर रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी – Jodhpur News


जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के हाल ही में जारी परिणामों में अनियमितता सामने आई है। छात्रों का आरोप है कि 12 दिसंबर को जारी किए गए परिणाम में फिजिक्स विषय में लगभग 95 प्रतिशत विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया।

.

ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।

इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जेएनवीयू इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए रजिस्ट्रार महोदय को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने ज्ञापन में मांग की कि परिणाम की तत्काल पुनः जांच कर त्रुटिरहित परिणाम शीघ्र जारी किया जाए, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सके। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही परिणाम में सुधार नहीं किया गया तो परिषद उग्र आंदोलन करेगी।

ये रहे मौजूद

एबीवीपी कार्यकर्ता जोधपुर शहर विभाग संयोजक ललित दाधीच के नेतृत्व में प्रदर्शन करने पहुंचे । इस दौरान इकाई सह सचिव यश शर्मा, इकाई उपाध्यक्ष गौतम भाटी, स्वरूप प्रजापत, कुलदीप बेनीवाल, कुलदीप सिंह, दौलत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!